वाऊ सिनेमा के द्वितीय वर्षगांठ का आयोजन 15 दिसम्बर को 5 स्टार होटल पटना बिहार में

Wow Cinemaa OTT Award

ओटीटी प्लेटफार्म "वाऊ सिनेमा" के द्वितीय वर्षगांठ का आयोजन 15 दिसम्बर 2024 (रविवार) को 5 स्टार होटल पटना बिहार में


पटना ( बिहार ) : सुधा सिने मूवीज़ प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले ओटीटी प्लेटफार्म "वाऊ सिनेमा" के द्वितीय वर्षगांठ का आयोजन 15 दिसम्बर 2024 (रविवार) को 5 स्टार होटल पटना बिहार में आयोजित किया जाएगा।इस समारोह के विशेष आकर्षण हॉलीवुड एक्टर इनार हराल्डसन (ENAR HARALDSSON) होंगे। इन्हें “वाऊ सिनेमा लाईफ टाईम एचिवमेन्ट एवार्ड 2024“ से सम्मानित किया जाएगा। भारत के प्रदेशों से एवार्ड के रूप में क्रमशः बेस्ट निर्माता,निर्देशक, एक्टर,गायक,कहानीकार,गीतकार,कैमरा मैन (डीओपी),नाटककार,संगीतकार को सम्मानित किया जाएगा।इस पुरस्कार हेतु न्यूनतम आयु 60 वर्ष एवं फिल्म कला क्षेत्र में 25 वर्षों का कार्य अनुभव एवं योगदान सुनिश्चित किया गया हैं।

सुधा सिने मूवीज़ प्राईवेट लिमिटेड (‘वाऊ सिनेमा’ ओटीटी प्लेटफार्म ) विश्व की एकमात्र ऐसी कंपनी हैं ,जो 37 भाषाओं  हिन्दी,अंग्रेजी,उर्दू,भोजपुरी,बांग्ला,उड़िया,मराठी,असमिया,तमिल,तेलगु,कन्नड़,मलयालम,पंजाबी,गुजराती,राजस्थानी,गढ़वाली,बुन्देलखण्डी,बघेली,मगही,अंगिका,मैथिली,नागपुरी,खोरठा,परगनिया,कुरुख,मुण्डारी,कुरमाली,संथाली,अंगिका,नेपाली,हरियाणवी,छतीसगढी,सुरजापुरी,ब्रजभाषा,अवधी,कश्मीरी,मणिपुरी एवं 7 श्रेणियों में क्रमशः फिल्म,सिरियल,वेबसीरीज,टेलीफिल्म,वेबफ़िल्म,वृतचित्र,विडियो एलबम मुख्य आकर्षण हैं। 

वर्तमान में पूरे विश्व से इस ओटीटी चैनल के साथ दर्शक जुड़ रहे हैं।कई निर्माता एवं निर्देशक ने लगभग 200 कंटेंट्स को इस ओटीटी पर अपलोड के लिए दिया हैं,जिसे रिलीज किया जा चुका है। देश के मुख्य शहरों में मुम्बई,दिल्ली कोलकाता, बनारस, भोपाल, जम्मू-कश्मीर, हैदराबाद,भुवनेश्वर,भोपाल, नार्थ ईस्ट इंडिया,पटना,गुवाहाटी,रांची,जालंधर,अहमदाबाद, जयपुर में कुल राज्य स्तरीय कार्यकारी प्रमुख एवं जिला कार्यकारी सदस्य को पदस्थापित किया गया।भविष्य में एक्सक्लूसिव राइट्स खरीदने एवं निर्माण की भी प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी।

इस वर्षगांठ के शुभ अवसर पर एक स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। यह स्मारिका 100 पृष्ठ की होगी। इसमें ‘सम्मान से सम्मानित अनमोल रत्नों ‘का परिचय दर्ज होगा। इसके अलावा देश के वरिष्ठ पत्रकार, फिल्म पी.आर.ओ., फ़िल्म क्षेत्र में जुड़े गणमान्य महानुभावों द्वारा’ झारखंड फ़िल्म की प्रगति और असफलता के कारणों पर लेख समाहित रहेंगे। वर्तमान में ओटीटी प्लेटफार्म “वाऊ सिनेमा’ Android मोबाइल एवं स्मार्ट टी.वी. पर उपलब्ध हैं एवं बहुत जल्द ही यह एप्पल मोबाइल पर भी उपलब्ध हो जाएगा ।इस दौरान सोशल मीडिया की तर्ज पर “रिल्स “ लांच किया जाएगा।

वर्तमान में कंपनी व ओटीटी चैनल की एम.डी. शबनम राज एवं सी.ई.ओ प्रभात राज हैं।कंपनी के अन्य डायरेक्टरों में पियूष राज एवं प्रियांशु राज मुख्य हैं।इसके अलावा संदीप गुप्ता (बनारस),भास्कर डोरनाला (हैदराबाद) ,युधिष्ठिर महतो (धनबाद),एस. एम. मेंहदी(धनबाद),निगार सुल्ताना(रांची), वीणा श्री (रांची),अनिता सिंह (जमशेदपुर),राहुल खन्ना(पटना),संजय शर्मा (पटना),मुकेश कुमार (मुम्बई), अरूण पाल (सिक्किम),प्रशांत माईकल (कोलकाता ),सुधीर गौतम (दिल्ली) एवं अन्य अधिकारी शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments